सासनी नगर वन में “एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ भव्य वृक्षारोपण, जनप्रतिनिधि सहित प्रशासनिक अधिकारी व नागरिकों ने लिया भाग

0
15

 

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सासनी नगर वन में हुआ भव्य वृक्षारोपण, जनप्रतिनिधि सहित प्रशासनिकादिकारी गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

हाथरस। केंद्र सरकार के कार्यकाल के गौरवमयी 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर और ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के उपलक्ष्य में जिले में एक विशेष पर्यावरण चेतना अभियान की शुरुआत की गई है। इस खास मौके पर वन विभाग के तत्वाधान में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के अंतर्गत एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सासनी स्थित नगर वन में संपन्न हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह और क्षेत्रीय विधायिका अंजुला माहौर मौजूद रहीं। उनके साथ ही जिला प्रशासन व वन विभाग के आला अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक बेहद भावुक और पर्यावरण-हितैषी पहल है।

इसे विश्व पर्यावरण दिवस के विशेष अवसर पर इसलिए शुरू किया गया है ताकि हर नागरिक अपनी जन्म देने वाली माँ के प्रति सम्मान और साथ ही हमारी जीवनदायिनी धरती माता के प्रति अपना आभार व्यक्त कर सके। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आज के समय में हमारे अस्तित्व के लिए हरी-भरी भूमि अत्यंत आवश्यक है।

ऐसे में हम सभी को यह सामूहिक प्रण लेना चाहिए कि अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाएं ताकि इस धरती को फिर से हरा-भरा और खुशहाल बनाया जा सके। समारोह में वृक्षों के महत्व को रेखांकित करते हुए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं क्योंकि ये हमें अनवरत ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।

इसके बिना मानव जीवन की कल्पना भी असंभव है। मंच से इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि वृक्षारोपण का वास्तविक मतलब केवल जमीन में पौधा लगाकर उसे अपने हाल पर भूल जाना कतई नहीं है। इसका असली उद्देश्य तब पूरा होता है जब हम लगाए गए पौधे की वैसी ही देखरेख और पालन-पोषण करें, जैसे हम अपने घर में किसी नवजात शिशु की करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में वन विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित सभी लोगों को पौधों के संरक्षण और नियमित सिंचाई की शपथ दिलाई। इस दौरान सीडीओ पी एन दीक्षित, एसडीएम नीरज शर्मा, प्रभागीय राकेश चंद यादव, एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
बाइट: अंजुला सिंह माहौर सदर विधायक, हाथरस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here