हाथरस।विश्व पर्यावरण दिवस और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मीतई मंडल द्वारा हाथरस में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर खुशी जताते हुए मिष्ठान वितरण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया।
वीओ:हाथरस स्थित रूद्र फार्म हाउस कैंप कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मीतई मंडल अध्यक्ष श्रीमती स्मृति पाठक ने की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र पर मिष्ठान अर्पित कर उनका जन्मदिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया तथा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री एवं मनोनीत सभासद संजय सक्सैना, मनोनीत सभासद मूलचंद्र वार्ष्णेय, पूर्व मंडल महामंत्री दिनेश शर्मा, पूर्व विस्तारक अंकित गौड़, मंडल महामंत्री अजय नागर, मंडल उपाध्यक्ष पिंटू खटीक, सतीश माहौर, मीडिया प्रभारी ललित माहौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







