जिलाधिकारी अतुल वत्स ने वृक्षारोपण कर एक पेड़ मां के नाम अभियान की की शुरुआत

0
33

 

हाथरस:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हाथरस में भी “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिलाधिकारी अतुल वत्स, प्रभागीय वनाधिकारी रमेश चंद्र, उपजिलाधिकारी राजबहादुर सिंह व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

आपको बता दें 5 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से अभियान की शुरुआत किए जाने के बाद हाथरस के जिलाधिकारी अतुल वत्स ने धतूरा खुर्द स्थित गौशाला में पौधारोपण कर अभियान को आगे बढ़ाया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधा लगाकर जनपदवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here