जिलाधिकारी अतुल वत्स ने धातुरा खुर्द स्तिथ अस्थायी गौशाला निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0
13

 

हाथरस जिलाधिकारी अतुल वत्स ने शुक्रवार को धातुरा खुर्द स्थित अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौवंश संरक्षण और बेहतर प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने गौशाला में मौजूद गौवंश की स्थिति, चारे की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था और देखभाल संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि गौशाला को मॉडल गौशाला के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके तहत वर्तमान में मौजूद दो शेडों के स्थान पर चार शेड विकसित किए जाने की योजना है।

जिलाधिकारी ने भूसा गोदाम की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और चारे के बेहतर भंडारण पर जोर दिया। उन्होंने गौशाला में लगे सीसीटीवी कैमरों और केयरटेकर व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि गौवंश के बेहतर रखरखाव और संरक्षण के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here