पुलिस ने 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

0
9

 

जनपद हाथरस में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना चंदपा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना चंदपा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने महमूदपुर ब्राह्मणान रोड से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमित कुमार पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी केवलगढ़ी, थाना चंदपा, जनपद हाथरस के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की गई। बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में थाना चंदपा पर मु0अ0सं0 130/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here