जनपद हाथरस में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाथरस गेट पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना हाथरस गेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आविद खाँ पुत्र चमन खाँ निवासी सियाराम कॉलोनी, टाटा टाबर के पास, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे नगला भूरा रोड स्थित प्रगतिपुरम बिजली घर के पास से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाथरस गेट में मु0अ0सं0 49/2026, धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत है।
गिरफ्तारी के उपरांत थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस सफल कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक श्री नितिन कसाना एवं उनकी टीम द्वारा अंजाम दिया गया।
जनपद हाथरस पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।







