हाथरस।अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिलीप डब्बू का नगला नाई स्थित वाल्मीकि बस्ती में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने उन्हें पगड़ी, पटका और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दिलीप डब्बू ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप चौहान द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हमेशा तत्पर रहेगा और समाज के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जिले की वाल्मीकि एवं मलिन बस्तियों में लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर जनपद का दौरा कर संगठन की जिला एवं नगर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
इस अवसर पर राजू पात्रे, सत्य प्रकाश, सतो, गोलू, विशाल वाल्मीकि, विष्णु, संजीव, प्रीतम, सैमसंग, सौरभ, धर्मेंद्र, शिवम, देवेंद्र, गौरव, रजत सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।







