पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने वाटर बॉक्स कार्यालय का किया निरीक्षण, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

0
12

 

हाथरस। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने बुधवार को वाटर बॉक्स कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में रखे हाजिरी रजिस्टर सहित विभिन्न अभिलेखों की जांच की और वहां तैनात कर्मचारियों से कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को कार्यों के बेहतर संचालन एवं व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने वाटर बॉक्स परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो पृथ्वी भी संतुलित रहेगी।

श्वेता चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए और प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने सभी सभासदों से अपने-अपने वार्डों में इस अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद विवेक गुप्ता, अशोक कुमार गोला, अभिषेक राज, ब्रांड एंबेसडर दीप्ति अग्रवाल, विनीत शर्मा, नीरज सहित अन्य गणमान्य लोग एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here