हाथरस।बुधवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने वाटर बॉक्स के निकट स्थित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां तैनात कर्मचारियों से सूखे और गीले कचरे के पृथक्करण तथा उससे खाद तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि शासन के निर्देशों के क्रम में नगर पालिका की विभिन्न टीमें लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रही हैं। इसी अभियान के तहत एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण कर कचरा प्रबंधन की व्यवस्था का जायजा लिया गया। उन्होंने बताया कि कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर उपयोगी खाद तैयार की जा सकती है, जिससे स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।
उन्होंने बताया कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नगर पालिका द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान हेल्थ इंस्पेक्टर राखी यादव, अविनाश कुमार, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीप्ति अग्रवाल, नामित सदस्य विवेक गुप्ता, अभिषेक राज, राहुल सहित क्षेत्रीय सभासद अशोक कुमार गोला और अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया
।







