पुलिस ने 4 सटोरियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 2 हज़ार 110 रुपये नगद,सट्टे की पर्ची व पेन किया बरामद

0
18

 

जनपद हाथरस में जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाथरस गेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना हाथरस गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।

इस दौरान पुलिस ने विकास उर्फ गोलू, अनिल, ओमकार और शोभित नामक चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 2 हजार 110 रुपये नगद, सट्टा पर्ची एवं पेन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना हाथरस गेट पर जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त अनिल के खिलाफ पूर्व में सट्टा, एनडीपीएस एक्ट, डकैती की तैयारी तथा विद्युत अधिनियम से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अभियुक्त ओमकार के विरुद्ध भी आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है।
इस कार्रवाई को थाना हाथरस गेट के प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना एवं उनकी पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस जनपद में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाए हुए है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here