मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 वेद प्रकाश ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के तहत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

0
12

 

हाथरस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों के तहत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चंदपा में निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट एवं वार्ड आया उपस्थित मिले। केंद्र की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। यहां ईडीएल के अनुसार 195 के सापेक्ष 174 प्रकार की दवाएं उपलब्ध थीं। पैथोलॉजी कक्ष में आवश्यक उपकरण मौजूद मिले और स्टाफ को मरीजों की आवश्यकता के अनुसार जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। केंद्र पर प्रतिमाह लगभग 25 से 30 प्रसव होने की जानकारी भी दी गई।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आरती में फार्मासिस्ट, एएनएम, स्टाफ नर्स और वार्ड बॉय उपस्थित मिले। यहां 195 के सापेक्ष 173 प्रकार की दवाएं उपलब्ध पाई गईं। सीएमओ ने शेष दवाओं की उपलब्धता तीन दिन के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रसव कक्ष में ऑटोक्लेव मशीन क्रियाशील मिली, जबकि वार्मर उपलब्ध नहीं था।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानिकपुर में चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और स्टाफ नर्स मौजूद मिले। निरीक्षण में पाया गया कि ईडीएल के अनुसार 195 के सापेक्ष 162 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। सीएमओ ने दवाओं की कमी को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं जांच संबंधी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जैतई में चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय और स्वीपर उपस्थित मिले। केंद्र की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। यहां 195 के सापेक्ष 175 प्रकार की दवाएं उपलब्ध थीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दवाओं की उपलब्धता पूर्ण करने के निर्देश संबंधित फार्मासिस्ट को दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों के माध्यम से आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता, गुणवत्तापूर्ण उपचार और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here