केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कपासिया गांव में हुआ रात्रि चौपाल का आयोजन

0
7

 

हाथरस में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड हसायन के ग्राम पंचायत छेतूपुर कपासिया में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन सांसद Anup Pradhan Valmiki की अध्यक्षता तथा विधायक Virendra Singh Rana की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। चौपाल के दौरान ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर सांसद और विधायक ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

चौपाल में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जन-जागरूकता स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, खंड विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here