थाना हाथरस गेट के सामने स्थित एक मकान में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मकान में रखी बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना हाथरस गेट पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
फायर ब्रिगेड के जवानों ने तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।









