जिलाधिकारी अतुल वत्स की इस अनोखी पहल से पीड़ितों को मिलेगा त्वरित न्याय……

0
12

 

हाथरस। आम जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने नई व्यवस्था लागू की है। अब प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को जिले के सभी एसडीएम और बीडीओ अपनी टीम के साथ जनसुनवाई करेंगे तथा शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी और अन्य बैठकों को अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यदि किसी मामले में स्थलीय निरीक्षण की आवश्यकता होगी तो संबंधित अधिकारी उसी दिन मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगे।

व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए जिला मुख्यालय को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी तहसीलों और विकास खंडों से जोड़ा गया है। जरूरत पड़ने पर जिलाधिकारी सीधे एसडीएम, बीडीओ या लेखपाल से लाइव संपर्क कर शिकायत की समीक्षा कर सकेंगे।

जिलाधिकारी के अनुसार इस व्यवस्था से शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता और जवाबदेही बढ़ेगी तथा आईजीआरएस में जनपद के प्रदर्शन में भी सुधार होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here