अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर प्रशासन ने तेज़ की तैयारियां, सीडीओ ने बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

0
8

 

हाथरस।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जनपद हाथरस में तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायतों से लेकर नगर निकायों तक व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। 20 जून को पूरे जनपद में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जबकि 21 जून को सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित होंगे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने गुरुवार को हाथरस ब्लॉक के सभागार में ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय, ब्लॉक के 462 ग्राम पंचायतों के प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्य, विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मीडिया से बात करते हुए मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने बताया कि 20 जून को पूरे जनपद में महा-सफाई अभियान चलाया जाएगा। गांवों में जनसहभागिता के साथ सार्वजनिक स्थलों, मार्गों और सामुदायिक परिसरों की साफ-सफाई कराई जाएगी ताकि योग दिवस के आयोजन के लिए बेहतर वातावरण तैयार हो सके।

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अमृत सरोवरों और अन्य बड़े सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, एनसीसी कैडेट्स और स्कूली छात्रों की विशेष सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से योग कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here