मामूली कहासुनी के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई की करदी हत्या,पुलिस जांच में जुटी

0
12

 

हाथरस जिले के हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा सुल्तानपुर में मामूली कहासुनी एक परिवार के लिए दर्दनाक हादसे में बदल गई। आरोप है कि छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की सिर पर वार कर हत्या कर दी। मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात 45 वर्षीय राजेश कुमार का किसी बात को लेकर अपने छोटे भाई सुनील कुमार से विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान सुनील ने दरवाजे की चौखट का डंडा निकालकर राजेश के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से राजेश की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद परिजन राजेश को उपचार के लिए सिकंद्राराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि शुरुआती दौर में परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, जिसको लेकर पुलिस और परिवार के बीच बहस भी हुई। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के बेटे दीपक ने अपने चाचा सुनील कुमार, चाची जया देवी तथा उनके दोनों बेटों गुनगुन और कृष्णा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। दीपक का आरोप है कि उसके चाचा ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी है।

परिवार के मुताबिक दीपक की शादी आगामी 8 जुलाई को होनी है। घटना के समय वह शादी के कार्ड बांटने गया हुआ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here