मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित भ्रमण को लेकर मंडलायुक्त अलीगढ़ संगीता सिंह ने डीएम अतुल वत्स और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ तैयारियों का लिया जायजा,अधिकारियों को दिए निर्देश

0
14

 

हाथरस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए अलीगढ़ मंडल की आयुक्त संगीता सिंह ने शनिवार को अधिकारियों के साथ सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया।

मंडलायुक्त संगीता सिंह ने जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान हेलीपैड, पंडाल, मंच, वीआईपी एवं आमजन की बैठक व्यवस्था, मीडिया दीर्घा, पार्किंग, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, पेयजल, छाया, चिकित्सा टीम और एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, अग्निशमन व्यवस्था तथा वीआईपी और आमजन के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास मार्ग बनाने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बताया कि सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और युद्धस्तर पर तैयारियां जारी हैं। प्रशासन का दावा है कि मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण को लेकर सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here