राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के पदाधिकारियों के द्वारा भरत तिवारी एनकाउंटर के मामले में राष्ट्रीपति के नाम सौंपा ज्ञापन

0
2

 

हाथरस में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा यानी आरएएम पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन हाल ही में बिहार में हुए एनकाउंटर के मामले में न्यायिक जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दिया गया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी एडवोकेट के निर्देशन में जिला अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा और जिला महासचिव एवं हाथरस प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में यह ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बिहार के एक गांव के निवासी युवा भरत तिवारी की बिहार पुलिस द्वारा एनकाउंटर में मौत के मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने तथा पीड़ित परिवार को न्याय और उचित सहायता प्रदान करने की मांग की गई।

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी की ओर से पांच सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा गया। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

इस दौरान जिला अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, जिला महासचिव निशांत उपाध्याय, प्रदीप शर्मा, अतुल शर्मा, दीनदयाल शर्मा उर्फ दीनू पंडित, मधुकर गौड़, गजेंद्र, महिला मोर्चा की सासनी नगर अध्यक्ष कु. प्राची, ललित, दीनदयाल उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here