गर्भवती महिला ने गांव के युवकों पर छेड़छाड़ और मारपीट का लगाया आरोप,सुरक्षा की लगाई गुहार

0
16

 

थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला बनारसी प्रहलाद निवासी अंजली पत्नी साहूकार, जो वर्तमान में गर्भवती हैं, ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपित पहले भी उसके और उसकी बहन के साथ अभद्र व्यवहार कर चुके हैं। विरोध करने पर आरोपितों ने कथित रूप से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपित वहां से फरार हो गए।

पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने के बाद आरोपित लगातार उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। भय और असुरक्षा के माहौल के चलते वह अपने पति और बच्चे के साथ गांव छोड़ने को मजबूर है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई, परिवार की सुरक्षा और न्याय दिलाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here