हाथरस। सासनी पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह गिरफ्तारी 23 जून 2026 को इगलास रोड स्थित दुर्गाधाम कॉलोनी के पास से हुई।
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना सासनी पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोर को पकड़ा।
गिरफ्तार किए गए चोर की पहचान समीर पुत्र युनुस खाँ निवासी तिलोठी, थाना सासनी, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। उसके पास से दिल्ली नंबर की एक बुलेट मोटरसाइकिल (रजि. नं. DL3SDX0578) बरामद हुई है।
पूछताछ में अभियुक्त समीर ने बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल दिल्ली से चोरी की थी। सासनी पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
वाहन चोर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी और थाना सासनी की टीम शामिल थी।










