पेड़ से गिरकर 8 वर्षीय बच्चा हुआ घायल,अस्पताल में कराया भर्ती

0
11

 

सासनी क्षेत्र के गांव कहरिया नगला में मंगलवार शाम एक 8 वर्षीय किशोर पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, कहरिया नगला निवासी श्याम का 8 वर्षीय पुत्र तेजवीर मंगलवार शाम करीब 6 बजे अपने साथियों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह एक पेड़ पर चढ़ गया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल तेजवीर को एक निजी वाहन से सासनी सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने वहां उसे प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे अलीगढ़ के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here