एसडीएम नीरज शर्मा के नेतृत्व में कोचिंग सेंटरों व लाइब्रेरी सेंटरों पर की छापेमारी,लाइब्रेरियों को किया सीज

0
18

 

हाथरस।लखनऊ हादसे के बाद अब हाथरस सासनी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसडीएम नीरज शर्मा के नेतृत्व में टीम ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे कोचिंग और लाइब्रेरी सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।

जांच में सामने आया कि ये संस्थान किसी भी अग्नि सुरक्षा नियम का पालन नहीं कर रहे थे। प्रशासन ने सबसे पहले आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित ‘राधे कोचिंग सेंटर’ को सीज किया। इसके बाद हाईवे पर ही बेसमेंट में चल रही ‘सरस्वती लाइब्रेरी’ और ‘मां सावित्री डिजिटल लाइब्रेरी’ को भी सीज कर दिया गया।

वहीं, इगलास रोड पर ‘बीआईआई एमटी’ और उसके पास स्थित ‘हनुमत लाइब्रेरी’ में हालात इतने खराब थे कि वहां सांस लेना भी मुश्किल था, उन्हें भी तुरंत खाली कराकर सीज किया गया। साथ ही जलेसर रोड स्थित ‘राधे लाइब्रेरी’ पर भी प्रशासन का डंडा चला है।

बेसमेंट में चल रहे इन सेंटरों में निकासी का केवल एक रास्ता था और कहीं भी फायर एनओसी नहीं थी। प्रशासन ने सभी संचालकों को नोटिस जारी कर सख्त चेतावनी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here