गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जिला अस्पताल परिसर में शरबत वितरण कार्यक्रम का किया आयोजन

0
52

 

हाथरस। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर शहर के बागला हॉस्पिटल में सेवा और मानवता की मिसाल पेश की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए अस्पताल परिसर में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मरीजों, उनके तीमारदारों तथा राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण किया और इस पहल की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि गंगा दशहरा के अवसर पर लोगों की सेवा और जनकल्याण की भावना से यह आयोजन किया गया, ताकि गर्मी के इस मौसम में जरूरतमंदों को कुछ राहत मिल सके।

इस अवसर पर डॉ. गौरव सिंह, अमर ठाकुर, हर्ष वार्ष्णेय, वंश गुप्ता, किशन पाल तथा मोहित सिंह सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई और शरबत वितरण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here