अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना करने के बाद घर मे रखे सामान में लगाई आग,पुलिस जांच जुटी

0
7

 

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित गांव गढ़ी जैनी में बीती रात चोरी और आगजनी की सनसनीखेज घटना सामने आई। मकान स्वामी उषा पत्नी संदीप अपने बच्चों के साथ घर की छत पर सो रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान अज्ञात बदमाश छत के रास्ते घर में घुस गए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बदमाश घर में रखे फर्नीचर और कपड़ों में आग लगाकर फरार हो गए।

आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से मकान के दो कमरों में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

पीड़िता के अनुसार बदमाश घर में रखे करीब दो लाख रुपये से अधिक कीमत के आभूषण और पांच हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और चोरी व आगजनी करने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here