गंगा दशहरा के पावन अवसर पर नहर पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

0
14

 

हाथरस। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर अलीगढ़ रोड स्थित नहर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लोग परिवार सहित नहर पर पहुंचने लगे और श्रद्धा भाव के साथ स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन पवित्र जल में स्नान करने से पापों का क्षय होता है तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के चलते महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बड़ी संख्या में नहर पर पहुंचकर स्नान किया, पूजा-अर्चना की और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

पर्व को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बच्चों और युवाओं ने घरों की छतों पर पतंगबाजी का आनंद लिया, जबकि परिवारों ने बाजार से तरबूज, खरबूजा सहित अन्य मौसमी फलों की खरीदारी कर नहर किनारे बैठकर पर्व का आनंद उठाया। दिनभर नहर क्षेत्र में चहल-पहल बनी रही और श्रद्धा, उत्साह व उल्लास का माहौल देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here