हाथरस के सासनी में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-92 पर स्थित गांव समामई के निकट एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हाथरस रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, हाथरस की सुदीप कॉलोनी निवासी दीपक पुत्र किशनलाल किसी काम से सासनी आया था। अपना काम निपटाने के बाद वह वापस अपने घर लौट रहा था। समामई गांव के पास सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत घायल दीपक को एक निजी वाहन से सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. शुभम ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। दीपक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।










