जनपद में चलेगा व्यापक अग्नि सुरक्षा और विद्युत सुरक्षा जागरूकता अभियान

0
17

 

हाथरस में अग्नि सुरक्षा और विद्युत सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान चलाया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रेनू गौड़ ने निर्देश दिए हैं कि कोचिंग संस्थान, स्कूल, कॉलेज, जिम, छात्रावास और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में फायर सेफ्टी के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक संस्थान में अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी एग्जिट, सुरक्षित विद्युत वायरिंग और आपदा की स्थिति में सुरक्षित निकासी की व्यवस्था अनिवार्य होनी चाहिए। जल्द ही विशेष निरीक्षण अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। नियमों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ कठोर प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here