नाज़िया इलाही खान के कथित बयान के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

0
17

 

सिकंदराराऊ।भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी अधिवक्ता नाजिया इलाही खान द्वारा एक इंटरव्यू में पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर कथित विवादित टिप्पणी किए जाने के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं और युवा नेताओं ने उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह को ज्ञापन देते हुए नाजिया इलाही खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि इस प्रकार के बयान धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं तथा समाज में सांप्रदायिक तनाव पैदा कर सकते हैं।

प्रदर्शनकारियों ने कथित बयान की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति धार्मिक आस्थाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का साहस न कर सके। उन्होंने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की बयानबाजी पर रोक नहीं लगी तो समाज में सौहार्द बिगड़ सकता है। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here