मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर डीएम अतुल वत्स ने एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

0
22

हाथरस में 28 जून को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर स्थित कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, मंच, पार्किंग, यातायात, पेयजल, बिजली और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी के साथ तैयारियों में जुटा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here