सामने से आ रहे वाहन को बचाने के कारण अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक,नही हुई जनहानि

0
13

 

हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव इनायतपुर के पास गलत दिशा से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में नमक से लदा 22 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर पलट गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार हादसा देर रात करीब 11 बजे हुआ। राजस्थान से नमक लेकर बरेली की ओर जा रहा 22 चक्का ट्रक अचानक सामने से गलत दिशा में आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में असंतुलित हो गया और सड़क के दूसरी ओर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ट्रक के पलटने से सड़क पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। हालांकि हादसे में चालक और अन्य किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। ट्रक में लदा नमक भी सड़क किनारे बिखर गया।

“मैं राजस्थान से नमक लेकर बरेली जा रहा था। गांव इनायतपुर के पास सामने से एक वाहन गलत दिशा में आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क के दूसरी ओर पलट गया। भगवान की कृपा से किसी को कोई चोट नहीं आई।”

फिलहाल इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन गलत दिशा में वाहन चलाने की लापरवाही एक बार फिर बड़े हादसे की वजह बनते-बनते बची। स्थानीय लोगों ने ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here