यूपी कांग्रेस प्रभारी से मिले जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय, 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटने के दिए निर्देश

0
18

 

हाथरस जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंडित विवेक उपाध्याय ने लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर मंथन किया गया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी जिला अध्यक्षों को गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद बनाए रखते हुए पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

बैठक के बाद जिला अध्यक्ष पंडित विवेक उपाध्याय ने कहा कि हाथरस में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। प्रत्येक बूथ तक पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी आवाज बुलंद करेगा और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटेगा।

बैठक में हाथरस से शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ‘ओके’, जिला महासचिव श्रीकृष्ण एडवोकेट तथा जिला महासचिव अब्बास हुसैन भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेतृत्व ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और चुनावी तैयारियों को अभी से गति देने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here