प्राइवेट एम्बुलेंस की अवैध पार्किंग पर चला प्रशासन का डंडा,डीएम-एसपी ने की कार्यवाही

0
11

 

हाथरस।जिलाधिकारी हाथरस अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के बाहर खड़ी एंबुलेंसों की सघन जांच कराई गई। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं एंबुलेंसों की आरसी, बीमा और नंबर प्लेट की जांच की। कार्रवाई के दौरान एंबुलेंस संचालकों और कर्मियों में हड़कंप मच गया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर अस्पताल के बाहर खड़ी सभी एंबुलेंसों को कब्जे में लेकर यातायात कार्यालय भेजा गया। साथ ही यातायात प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव को सभी वाहनों के दस्तावेजों की गहन जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जिला अस्पताल के बाहर अनधिकृत रूप से किसी भी एंबुलेंस को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेशों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों और उनके तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशांत तिवारी, एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह, यातायात प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here