बंटवारे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दो सगे भाई गोली लगने से हुए थे घायल

0
13

 

हाथरस। जनपद के थाना चन्दपा क्षेत्र के गांव कछपुरा में पारिवारिक बंटवारे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में गोली लगने से महेश और गिरीश नाम के दो सगे भाई घायल हो गए थे, जिसके बाद थाना चन्दपा में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने लगातार दबिश देकर शनिवार को नामजद आरोपी राजाबाबू पुत्र जयप्रकाश, निवासी ग्राम कछपुरा, थाना चन्दपा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना चन्दपा पुलिस द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here