सासनी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन,एसडीएम व तहसीलदार ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

0
14

 

सासनी में सोमवार को तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन एसडीएम नीरज शर्मा और तहसीलदार डोली यादव की अध्यक्षता में हुआ, जहां अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मौके पर पहुंचकर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करें।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर बीडीओ अनुज शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, तहसीलदार रजत कुमार, क्राइम प्रभारी अवधेश कुमार, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पंकज कुमार, एडीओ पंचायत बिहारी लाल, कृषि अधिकारी श्रीनिवास पचौरी, राजस्व निरीक्षक प्रमोद अग्निहोत्री और अशोक कुमार उपाध्याय सहित जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here