सिकंदराराऊ तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, डीएम अतुल वत्स और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

0
18

 

हाथरस।उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को सिकंदराराऊ तहसील सभागार में तहसील समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया।

समाधान दिवस में फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनकी गंभीरता से सुनवाई की गई। समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों में से कई का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बताया कि सिकंदराराऊ क्षेत्र से सबसे अधिक शिकायतें भूमि पर अवैध कब्जे एवं राजस्व विवादों से संबंधित प्राप्त हुई हैं। इन मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के लिए उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

इस दौरान तहसील एवं पुलिस प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here