हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल एवं प्रख्यात राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने वसुंधरा एंक्लेव स्थित अपने कैंप कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर श्वेता चौधरी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार और राष्ट्रसेवा का संकल्प आज भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज जिस ऊंचाई पर पहुंची है, उसमें डॉ. मुखर्जी के योगदान और विचारधारा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पहचान देश ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर भी स्थापित हुई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करते हुए वर्ष 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने के लक्ष्य की दिशा में कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।










