हाथरस में जन सहयोग कल्याण समिति ने सामाजिक सेवा का परिचय देते हुए ‘अपना घर आश्रम’ में खाद्य सामग्री का वितरण किया। समिति के पदाधिकारियों ने आश्रम में रह रहे जरूरतमंद लोगों से मुलाकात कर उन्हें बिस्कुट, नमकीन, शुद्ध पेयजल और ताजे फल वितरित किए। इस दौरान संस्था ने समाज के बेसहारा और उपेक्षित लोगों की सेवा को अपना प्रमुख उद्देश्य बताया।
जन सहयोग कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित अतुल शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष देवदत्त सारस्वत, प्रदेश सचिव दिवाकर दत्त उपाध्याय ‘व्यास जी’, प्रदेश सह सचिव पंडित चंद्रमोहन कौशिक, हाथरस जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह चौहान और समाजसेवी अमर सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने अपने हाथों से आश्रमवासियों को खाद्य सामग्री वितरित की और उनका हालचाल जाना।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित अतुल शर्मा ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” और संस्था का उद्देश्य समाज के बेसहारा एवं उपेक्षित लोगों की हर संभव मदद करना है। आश्रम प्रबंधन ने समिति के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। समिति ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रखने का संकल्प लिया।










