भाकियू(भानू) के कार्यकर्ताओं ने ओड़पुरा बिजलीघर पर किया धरना प्रदर्शन

0
15

 

हाथरस। भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मथुरा रोड स्थित ओढ़पुरा बिजलीघर पर बिजली विभाग के विजिलेंस अधिकारियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने विजिलेंस टीम पर छापेमारी के नाम पर किसानों और गरीब उपभोक्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों को हटाने एवं उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

धरने को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय सचिव राम जादौन ने कहा कि गोपालपुर फीडर पर पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि किसानों को निर्धारित समय के अनुसार पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए तथा विद्युत संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।

प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष ठाकुर आशीष सिंह, प्रदेश महासचिव के.के. शर्मा, हरिओम, रामवीर सिंह, निखिल कुमार, अवधेश ठाकुर, कृष्ण ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here