बारात में शामिल होने जा रहा युवक बस की छत से गिरकर टायर के नीचे आया,मोके पर हुई दर्दनाक मौत

0
16

 

हाथरस। थाना सहपऊ क्षेत्र के गांव खोड़ा में एक शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बारात में शामिल होने आया युवक बस की छत पर बैठा था। इसी दौरान रास्ते में ब्रेकर आने पर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से युवक संतुलन खो बैठा और बस से नीचे गिर गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक गिरकर बस के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान 22 वर्षीय विकास पुत्र रुस्तम सिंह निवासी जयरामपुर, थाना मिरहची, जनपद एटा के रूप में हुई है। वह गांव के ही राजू पुत्र गुलाब सिंह की बारात में शामिल होने आया था। युवक की मौत की खबर से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here