ट्रक और मैक्स लोडर की भिड़ंत में मैक्स चालक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

0
12

 

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रुहेरी ओवरब्रिज के नीचे तेज रफ्तार 10 टायरा ट्रक ने लोडर मैक्स गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मैक्स चालक वाहन में ही फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को वाहन से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल परिचालक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय मोहम्मद रिजवान पुत्र मेहरबान निवासी मोहल्ला चोहट्टा, खुर्जा जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। जबकि घायल परिचालक विलाल बताया गया है। जानकारी के अनुसार दोनों आगरा से खुर्जा जा रहे थे, तभी रुहेरी ओवरब्रिज के पास ट्रक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here