ग्रह क्लेश के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का किया प्रयास,हायर सेंटर रेफर

0
12

 

हाथरस। थाना हसायन क्षेत्र के गांव निजामतपुर सिकतरा में गृहकलह से परेशान एक युवक ने सल्फास खाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी 30 वर्षीय भीकम पाल पुत्र सुखवीर की शादी करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी। वह फरीदाबाद स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है और उसके दो बच्चे हैं। बताया जाता है कि उसका अपनी पत्नी एवं ससुराल पक्ष के लोगों से काफी समय से विवाद चल रहा था। सोमवार को भी ससुराल पक्ष के लोग उसके घर पहुंचे थे, जहां पत्नी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। बाद में आपसी समझौते के बाद मामला शांत हो गया था।

बताया जा रहा है कि पारिवारिक तनाव और चल रहे विवाद से परेशान होकर मंगलवार दोपहर भीकम पाल ने घर में रखी सल्फास की गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here