कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट,एडीएम ने अधिकारियों के साथ सिकंदराराऊ के कांवड़ रूट का किया निरीक्षण

0
16

 

हाथरस।आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर हाथरस प्रशासन ने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। इसी क्रम में एडीएम ने अधिकारियों के साथ सिकंदराराऊ क्षेत्र के कांवड़ रूट का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महाशिवरात्रि से पहले कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को हाथरस के एडीएम ने पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग, एनएचएआई और उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ के साथ कांवड़ रूट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मार्ग पर कहीं भी गड्ढे या जलभराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए। साथ ही सड़क की मरम्मत और साफ-सफाई समय रहते पूरी कर ली जाए।

विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे और ऊंची कांवड़ लेकर चलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी हाईटेंशन एवं 440 वोल्ट की विद्युत लाइनों की जांच कर आवश्यकतानुसार उन्हें ऊंचा या हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एडीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि कांवड़ यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here