विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर 14 जुलाई को पिसी बागला इंटर कॉलेज में वृहद रोजगार मेले का किया जाएगा आयोजन

0
10

 

हाथरस के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर 14 जुलाई 2026, मंगलवार को पी.सी. बागला इंटर कॉलेज में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें निजी कंपनियां और जनपद के औद्योगिक प्रतिष्ठान विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगे।

रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई उत्तीर्ण, कौशल विकास एवं डीडीयू-जीकेवाई से प्रशिक्षित युवाओं सहित अन्य बेरोजगार युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जीरो पॉवर्टी परिवारों के सदस्य, दिव्यांगजन तथा एनआरएलएम समूह से जुड़े परिवारों के सदस्य भी इस मेले में प्रतिभाग कर सकेंगे।

अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, आधार कार्ड तथा तीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर पहुंचना होगा। रोजगार मेले में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो 14 जुलाई को सुबह 11 बजे पी.सी. बागला इंटर कॉलेज, हाथरस पहुंचकर इस रोजगार मेले का लाभ अवश्य उठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here