हाथरस। सोमवार को नगर पालिका परिषद हाथरस की अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने वाटर बॉक्स कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जलकल विभाग के टेक्निकल संघ के कर्मचारियों को वर्दी वितरित की। इस दौरान कर्मचारियों को नई वर्दी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि हाल ही में नई पंप मशीनों का शुभारंभ किया गया था और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जलकल विभाग के टेक्निकल संघ के कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष होने के नाते कर्मचारियों की आवश्यकताओं का ध्यान रखना उनकी जिम्मेदारी और कर्तव्य है। उन्होंने कहा, “जलकल विभाग का प्रत्येक कर्मचारी मेरे परिवार का हिस्सा है, इसलिए उन्हें मिलने वाली सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में विनीत चौधरी, नीरज, गौरव चौधरी, जलकल विभाग टेक्निकल संघ के अध्यक्ष विवेक गुप्ता, हिमांशु कौशिक, अनिल सहित अन्य कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।










