पालिकाध्यक्ष स्वेता चौधरी ने जलभराव व पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पीटीओ पंप मशीनों का किया शुभारंभ

0
15

 

हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस की अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने वाटर बॉक्स स्थित कार्यालय परिसर में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में जलभराव और पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए नई पीटीओ (PTO) पंप मशीनों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से मशीनों का पूजन किया और हरी झंडी दिखाकर ट्रैक्टरों के माध्यम से उन्हें रवाना किया।

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने बताया कि बरसात के दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव तथा पोखरों व अन्य स्थानों से पानी की निकासी को लेकर लंबे समय से परेशानी बनी हुई थी। अब नगर पालिका को पांच नई पीटीओ पंप मशीनें प्राप्त हो गई हैं, जिनकी मदद से आवश्यकता के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से जल निकासी कराई जाएगी। इससे लोगों को जलभराव की समस्या से काफी राहत मिलेगी।

इस मौके पर मनोनीत सभासद विवेक गुप्ता, आशीष कौशिक, नीरज कुमार, ठेकेदार अनिल कुमार, जेई विनीत चौधरी, प्रभु दयाल दिवाकर सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here