स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत सलेमपुर स्थित गैस प्लांट में रचित हॉस्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

0
12

 

सिकंद्राराऊ क्षेत्र के सलेमपुर स्थित गैस प्लांट में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत रचित हॉस्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 100 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की और जरूरतमंद कर्मचारियों को नि:शुल्क दवाइयां व चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान डॉक्टरों ने संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह भी दी।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत हर माह ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें। गैस प्लांट प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित कराने की बात कही। वहीं कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर ही विशेषज्ञ डॉक्टरों से जांच और परामर्श मिलने पर खुशी जताते हुए अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here