न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन

0
34

 

हाथरस में न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आर.बी.एस. पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पौरुष और जिला उपाध्यक्ष मनीष उपाध्याय ने पौधरोपण कर लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया। इस दौरान स्कूल के डायरेक्टर एवं समिति के जिला संरक्षक राजकुमार सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया।

कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं और समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा “एक पेड़ मां के नाम” लगाने और उसकी देखभाल करने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर दीक्षा वार्ष्णेय, मोनिका शर्मा, उमा उपाध्याय, कविता, पिंकी और सुमन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समिति के इस पर्यावरण हितैषी अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here