ट्रेन से गिरकर 22 वर्षीय युवक की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

0
69

 

हाथरस। उत्तर मध्य रेलवे के ट्रैक पर ट्रेन से गिरकर 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय रोहन पासवान पुत्र दयाराम, निवासी गोलाघाट, कानपुर कैंट, शक्ति एक्सप्रेस से कानपुर से दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के पोरा रेलवे स्टेशन के निकट वह अचानक ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में युवक के ट्रेन से गिरने की बात सामने आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here