पीसी बागला इंटर कॉलेज में उत्तरप्रदेश कौशल विकास मिशन के द्वारा वृहद रोजगार मेले का किया आयोजन

0
16

 

हाथरस। मंगलवार को शहर के पीसी बागला इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 12 से अधिक कंपनियों ने भाग लेकर अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण-पत्रों का सत्यापन एवं साक्षात्कार किया।

चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही चयन पत्र और जॉइनिंग लेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, जिला विकास अधिकारी प्रेमनाथ यादव और जिला समन्वयक अधिकारी रोहिताश सिंह मौजूद रहे।

सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने बताया कि रोजगार मेले में करीब 400 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से अब तक लगभग 70 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन हो चुका है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास मिशन युवाओं को रोजगार से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रहा है और ऐसे आयोजन आगे भी होते रहने चाहिए।

उन्होंने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नौकरी मिलने से न केवल युवाओं का भविष्य संवरता है, बल्कि पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। उन्होंने युवाओं से ईमानदारी और मेहनत के साथ कार्य करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here