पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

0
15

 

हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में बुधवार को थाना हाथरस गेट पुलिस, कोतवाली सदर पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहरभर में संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।

थाना हाथरस गेट पुलिस ने ओवरब्रिज के ढलान स्थित श्रीराम हॉस्पिटल के पास, जबकि कोतवाली सदर पुलिस ने तालाब चौराहे पर वाहनों की जांच की। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाकर दोपहिया व चारपहिया वाहनों के साथ ई-रिक्शों की भी जांच की।

चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, मानक के अनुरूप नंबर प्लेट, नंबर प्लेट पर जातिसूचक शब्द लिखे होने सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की जांच की गई। पुलिस की सघन कार्रवाई से वाहन चालकों में खलबली मची रही और कई लोग पुलिस को देखकर रास्ता बदलते नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here